सोनभद्र। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के तहत रॉबर्ट्सगंज के रामलीला मैदान पर महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। माध्यमिक भारतीय रसोईया वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में रसोईया संघ व अन्य क्षेत्र की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर संस्थापक तैयब अंसारी ने बताया कि कार्यक्रम में संगठन द्वारा उपस्थित महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई साथ ही महिला सशक्तिकरण के संबंध में उन्हें बताया गया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को चार रूप में देखा जाता है बेटी बहन पत्नी और मां हमारे देश में महिलाओं को देवी के रूप में पूजा जाता है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम सरकार से मांग करते हैं कि जो 24 अक्टूबर 2024 को सरकार ने न्यूनतम मानदेय लागू किया था उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
इस मौके पर शिक्षामित्र संघ के जिला अध्यक्ष वकील अहमद, देवेंद्र गंगवार, मंदाकिनी पांडेय,निधि पांडेय, पुष्पा देवी, बबून्दरी देवी, सोना देवी, किरण देवी, कौशल्या देवी आदि सैकड़ो महिलाएं मौजूद थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लल्लन प्रसाद सिंह ने किया।
Author: Pramod Gupta
Hello









