October 11, 2026 7:16 am

दरोगा जी दिखारहे थे वर्दी की रौव भाजपा नेता से पंगा लेना पड़ा भारी लाइन हाजिर

दरोगा जी दिखारहे थे वर्दी की रौव भाजपा नेता से पंगा लेना पड़ा भारी लाइन हाजिर

सोनभद्र /चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर पुलिस चौकी प्रभारी पंकज सिंह को विभागीय कार्य में लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसआई पंकज सिंह पर विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाही और क्षेत्र में निष्क्रियता की शिकायतें मिल रही थी। जिसके कारण उन्हें पुलिश अधिक्षक चंदौली ने लाइन हाजिर कर दिए लेकिन असली चर्चा है कि उनको भाजपा नेता से पंगा लेना महंगा पड़ गया है शिकायत पर कप्तान ने एक्शन ले लिया है

सूत्रों से जानकारी के अनुसार औद्योगिक नगर चौकी क्षेत्र के पटनवा ग्राम पंचायत निवासी अशोक यादव भाजपा में सेक्टर संयोजक के पद पर हैं उन्होंने ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में 3 मार्च की देर रात वह एक निमंत्रण से लौट रहे थे। इसी बीच मोटरसाइकिल से गश्त के लिए निकले चौकी प्रभारी पंकज सिंह व हमराही प्रभु यादव दोनों लोग शराब के नशे में धुत थे। दोनों ने उनको रोककर गाली-गलौज किया और चौकी पर ले जाकर पिटाई की। इसके बाद 151 में चलान कर दिया भाजपा के मंडल अध्यक्ष गंगा राम साहनी ने कहा कि चौकी प्रभारी द्वारा नशे में धुत होकर हमारे कार्यकर्ता की पिटाई की थी। घटना दुखद थी। इसलिए हम सभी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर चौकी प्रभारी को निलंबित किए जाने की मांग किया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने जांच में एसआई पंकज सिंह पर विभागीय कार्यों के प्रति लापरवाही और क्षेत्र में निष्क्रियता की शिकायतें मिली। साथ ही हमारी शिकायत भी सही पायी गई इसलिए उन पर कार्रवाई की गयी है। वहीं विभागीय सूत्रों की माने तो भाजपा नेता का पंगा दारोगा जी को महंगा पड़ा है

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!