October 11, 2026 8:36 am

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अभाविप के संगोष्ठी का आयोजन किया

सोनभद्र। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय उरमौरा रॉबर्ट्सगंज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया एवं सभी छात्राओं के टी शर्ट एवं कैप का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज, प्रख्यात कवयित्री डॉ. रचना तिवारी, प्रधानाचार्य डॉ. कल्पना सिन्हा उपस्थित रही। महिला थानाध्यक्ष ने सभी छात्राओं को वर्तमान समय की स्थिति के बारे में बताया की किस प्रकार से अपराध बढ़ रहा है और महिलाओं को उसे किस प्रकार से निपटने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं के बारे में बताया एवं आत्म सुरक्षा के टिप्स दिए एवं सभी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जानकारी दिया। प्रख्यात कवयित्री डॉ रचना तिवारी ने बताया कि आज के युग में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है महिला हर जगह अपने विजय का परचम लहरा रही हैं देश के समस्त बड़े पदों एवं महत्वपूर्ण पदों पर महिलाएं आसीन हैं। भारत की महामारी में राष्ट्रपति भी महिला हैं एवं उन्होंने भ्रूण हत्या के रॉक हेतु सभी से आग्रह करते हुए जानकारी दिया और काव्य पंक्तियों से सभी को उत्साहित किया धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर कल्पना सिंह ने सभी का धन्यवाद करते हुए किया एवं विभाग संगठन मंत्री विवेक ने संगठन के बारे में सभी छात्रों को जानकारी दिया इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनमोल सोनी जिला संयोजक मृगांक दुबे नगर सह मंत्री धर्मेश पांडे उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!