– जनपद, राजस्व एवं अन्य न्यायालयों, विभागों में लंबित एवं प्री लिटिगेशन के कुल 1 लाख 2 हज़ार 7 सौ 29 आवेदित केस के सापेक्ष 82 हज़ार 150 मुकदमे निस्तारित किए- शैलेंद्र यादव सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र
सोनभद्र। जनपद में शनिवार 8 मार्च 2025 को संपन्न राष्ट्रीय लोक अदालत में सभी जनपद न्यायालय, राजस्व एवं अन्य न्यायालयों, विभागों में लंबित एवं प्री लिटिगेशन के कुल 1 लाख 2 हज़ार 7 सौ 29 आवेदित केस के सापेक्ष 78 हज़ार 910 मुकदमे निस्तारित किए गए। जुर्माना एवं समाधान राशि 29 करोड़ 63 लाख 7278 तय किया गया। ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय लोक अदालत में विशिष्ट विषय अपराधिक शमनीय वाद धारा 138 एन आई एक्ट के वाद, बैंक वसूली, मोटर दुर्घटना प्रतिकर याचिकाएं, पारिवारिक वाद, श्रम वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, विद्युत एवं जल बिल, सर्विस में वेतन एवं भक्तों से संबंधित सेवानिवृत्तिक परिलाभ के वाद, राजस्व वाद, अन्य सीनियर वादों, किराया, सुखाविकार, व्ययादेश, विशिष्ट अनुतोषवाद आदि सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किए गए। इसके पूर्व समारोह का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र रविंद्र विक्रम सिंह एवं जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा समेत राजेंद्र सिंह प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय, अशोक कुमार एमएसीटी कोर्ट, अमित वीर सिंह विशेष न्यायाधीश पाक्सो, शैलेंद्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र,
आबिद शमीम विशेष न्यायाधीश एससी एसटी, आलोक यादव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं अन्य सभी अधिकारी ने दीप प्रज्वलन से समारोह का शुभारंभ किया। परिवार न्यायालय द्वारा 14, अशोक कुमार एमएसीटी कोर्ट द्वारा 50 मुकदमे निस्तारित किए गए एवं समाधान धनराशि 45011200 का जुर्माना, अमित वीर सिंह विशेष न्यायाधीश पाक्सो द्वारा तीन मामले निस्तारित किए गए जितेंद्र कुमार द्विवेदी द्वारा 95 मामले निस्तारित किए गए एवं 50 लाख 1188 का जुर्माना, आबिद शमीम विशेष न्यायाधीश एससी एसटी द्वारा 12 मामले निस्तारित किए गए एवं 123000 की धनराशि का जुर्माना, अर्चना रानी अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी सी ए डब्ल्यू ने 2 मामले निस्तारित किए। आलोक यादव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 1998 मामले निस्तारित किए एवं 39 लाख 8 000 का जुर्माना लगाया, अमित कुमार सिविल जज सीनियर डिवीजन सोनभद्र द्वारा 75 मुकदमे निस्तारित किए गए तथा 46 लाख 77206 जुर्माना राशि तय किया, सुश्री स्वर्णमाला सिंह अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनभद्र द्वारा 224 मुकदमे निस्तारित किए गए एवं 282150 की धनराशि तय की गई। सुश्री दीक्षि चौधरी सिविल जज सीनियर डिवीजन एफटीसी ने 233 मुकदमे निस्तारित किए 33980 की धनराशि जुर्माना स्वरूप, नावेद अख्तर सिविल जज जूनियर डिवीजन सोनभद्र द्वारा 155 मुकदमे निस्तारित किए गए एवं 86480 की जुर्माना वसूली की गई। अरुण सिंह सिविल जज जूनियर डिवीजन दुद्धी ने 37 मामले निस्तारित किए एवं 6980, पंकज कुमार कुशवाहा ग्राम न्यायालय घोरावल ने 62 मामले निस्तारित किए और 1200 रुपए जुर्माना, पारुल कुमारी द्वितीय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कोर्ट नंबर दो ने 154 मुकदमे निस्तारित किए और 1500 की धनराशि जुर्माना लगाया। प्रशांत सिंह अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन दुद्धी द्वारा 75 मुकदमे निस्तारित किए गए ₹900 की वसूली की गई। मुरलीधर सिंह विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सोनभद्र द्वारा तीन मामले निस्तारित किया तथा अन्य विभागों आदि। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक में अदालत में सभी जनपद न्यायालय राजस्व न्यायालय एवं अन्य न्यायालय तथा अन्य विभागों में लंबित एवं प्रिलिटिगेशन के कुल 78910 मामले का निस्तारण किया गया जिसमें जुर्माना एवं समाधान धनराशि कुल 29 करोड़ 63 लाख 7278 रही। राष्ट्रीय लोक अदालत के अनुक्रम में ही आयोजित 5, 6 एवं 7 मार्च को विशेष लोक अदालत में तुच्छ प्रकृति के वाद में कुल 102 मामले का भी निस्तारण उपरोक्त तिथियां पर किया गया। यह जानकारी शैलेंद्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने दी है।

Author: Pramod Gupta
Hello