April 11, 2025 6:11 am

जन अधिकार पार्टी की भाईचारा बनाओ यात्रा के दौरान रावर्ट्सगंज में शिवकन्या कुशवाहा का हुआ भभ्य स्वागत

सोनभद्र। जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में संबिधान एवं लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीया शिवकन्या कुशवाहा की अगुआई में भाईचारा बनाओ यात्रा आज दिनांक 5 मार्च 2025 को सोनभद्र में मरकरी, पन्नूगंज, नई बाजार कुसम्हा, सिद्धि कला होते हुए रावर्ट्सगंज नगर में भ्रमण करते हुए बढ़ौली चौक पर पहुँची जहा कार्यकर्ताओ द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा का गर्मजोशी के साथ स्वगत किया गया। कार्यकर्ताओ ने सबको शिक्षा एक समान गरीब हो या धनवान, जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी जैसे नारे लगा रहे थे।
इस दौरान उपस्थित जन समुदाय को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा कहा कि जिस संबिधान की बदौलत बहुजन समाज सुरक्षित है वर्तमान सरकार संबिधान को कुचलना चाहती है जिसे जन अधिकार पार्टी बर्दास्त नही करेगी। जन अधिकार पार्टी की चाहत है देश मे सम्बिधान का राज स्थापित हो ताकि संख्या के अनुपात में लोगो को जीवन के हर क्षेत्र में हिस्सा मिल सके जिसके लिए बहुजन समाज को एकजुट होना पङेगा। वर्तमान सरकार देश मे नफरत और हिंसा तथा धार्मिक उन्माद फैलाकर सत्ता में बने रहना चाहती जिसे पीडीए के लोगो को समझना होगा तथा अन्यायी अत्याचारी सरकार को बेदखल कर अपनी सरकार बनानी होगी तभी हम और हमारी रक्षा करने वाला सम्बिधान सुरक्षित रहेगा और यह काम तभी सम्भव है जब बहुजन समाज उठ खङा होगा।
चन्द्रशेन पाल प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सम्बिधान के मंशा के अनुरूप सबको शिक्षा एक समान गरीब हो या हो धनवान नीति लागू होना चाहिए जिससे गरीब का बेटा भी बराबरी में खङा हो सके।
राष्ट्रीय महासचिव लाखन राज पासी एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रहलाद मौर्य ने कहा कि जन अधिकार पार्टी एक आंदोलन का नाम है जो समाज के अंतिम ब्यक्ति के होठो पर मुस्कान देखना चाहती है।
यात्रा में प्रदेश प्रमुख महासचिव डा0 भागीरथी सिंह मौर्य, वाराणसी मण्डल प्रभारी सुमन्त सिंह मौर्य, सोनभद्र जिलाध्यक्ष आदित्य मौर्य जिला पंचायत सदस्य मालती देवी एवं उषा भारतीय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामचरित्तर सोनकर,
जिला उपाध्यक्ष अजित भारतीय, जिला महासचिव रविरंजन शाक्य , जिला कोषाध्यक्ष मंगला प्रसाद मौर्य, अशोक मौर्य, पोषक मौर्य, संकठा प्रसाद मौर्य, प्रदेश उपाध्यक्ष रामलोचन राम, प्रदेश महासचिव दिनेश वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष समृद्धि कुशवाहा, मण्डल प्रभारी महिला प्रकोष्ठ कीरन कुशवाहा, मण्डल सचिव श्रीपति विश्वकर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष विजयमल मौर्य , विधानसभा अध्यक्ष घोरावल डा0 विनोद कुमार मौर्य,राकेश मौर्य, कुसुम मौर्य,आरती मौर्य, गुलाब मौर्य, लक्ष्मण सिंह,निरंजन कुमार, चन्द्रमा सिंह, प्रशांत भारती, विजयमल मौर्य, शसहित अनेको गाङियों से सैकङो लोग साथ साथ चल रहे थे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Marketing hack4U

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!