February 13, 2026 7:41 pm

15000 रुपए का इनामी को पुलिस ने धर दबोचा

सोनभद्र। थाना मांची पर पंजीकृत मु0अ0सं0-12/2025 धारा- 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित राकेश यादव पुत्र बुटाई उम्र 30 वर्ष निवासी बडागांव कला, थाना अधौरा, जनपद कैमूर भभुआ, बिहार लगातार फरार चल रहा था। जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा सोनभद्र द्वारा 15000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। उपरोक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस टीम को विशेष निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना मांची पुलिस द्वारा दिनांक 02.03.2025 को समय 20.30 बजे मांची मोड़ ग्राम सुअरसोत से वांछित/फरार 15000/- रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्त राकेश यादव पुत्र बुटाई को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम
थाना प्रभारी सूर्यभान थाना मांची
हे0का0 राजेश सिंह, हे0का0 धर्मेन्द्र गोड़, थाना मांची

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!