October 11, 2026 10:18 am

रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने विद्घुत सामग्री कोटेड तार व एक पिकप सहित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सोनभद्र/ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने एक अभियुक्त रिजवान हासमी उर्फ भोला पुत्र स्व0 अजीम हासमी निवासी बभनौली थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 19 वर्ष के पास से 08 अदद प्लास्टिक की बड़ी बोरियो में विद्युत सामग्री(प्लास्टिक कोटेड तार/बिना कोटेड तारव कलेम्प नट बोल्ट आदि) व 01 अदद पिकप वाहन संख्या UP65LT6724 बरामद किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-203/2025 धारा-2(30), 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्त रिजवान हासमी उर्फ भोला उपरोक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया गिरफ्तार करने वाली पुलिस उ0नि0 कुँवर सिंह चौकी प्रभारी कस्बा थाना रॉबर्ट्सगंज, का0 शिवाजी राव चौकी कस्बा, राजेश कुमार चौकी कस्बा थाना रॉबर्ट्सगंज मौजूद रहे

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!