October 11, 2026 12:38 pm

पुलिस ने की मशक्कत मामला दर्ज करने की बात पर पोस्टमार्टम के लिए माने परिजन

दुद्धी/सोनभद्र (राकेश गुप्ता) कोतवाली क्षेत्र के मझौली गांव के मडीलामहुआ में अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार 35 वर्षीय युवक देवकुमार की मौत का मामला सोमवार को सुबह होते – होते दुर्घटना या हत्या के गुत्थी में उलझ गई।घटना की सूचना होने पर दुद्धी सीएचसी पहुंचे मृतक के परिजन एक के बाद एक काफी संख्या में इक्कठा हो गए और आरोप लगाया कि विपक्षियों द्वारा दुर्घटना के बहाने सुनियोजित हत्या को अंजाम दिया है। सीएचसी पहुंचे पिपरी पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार ने घटना के बाबत जानकारी ली और परिजनों को पोस्टमार्टम कराने के लिए कहा लेकिन परिजन विपक्षी हत्यारों पर मुकदमा दर्ज करने पर अड़े रहे और गिरफ्तारी की मांग करने लगे फिर पोस्टमार्टम कराने की बात कही।उक्त घटना क्रम में स्थानीय पुलिस को परिजनो को पोस्टमार्टम के लिए राजी कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।स्थिति को गंभीर देख प्रभारी निरीक्षण मनोज सिंह,अमवार चौकी प्रभारी मक्खन लाल, एसआई मिट्ठू राजभर आदि मय फोर्स उपस्थित रहे और लोगों को समझाया। घंटों मशक्कत के बाद करीब शाम 5 बजे परिजनो को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी कराया और आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा कर्ज करने की बात कही।पुलिस को दिए तहरीर के आधार पर करीब 18 लोगो के विरुद्ध पुलिस मामला दर्ज की है।बताया जाता है कि वर्षो पुरानी जमीनी रंजिश में मृतक पर पूर्व में भी हमला किया गया था। दिन भर चले हाई बोल्टेज ड्रामे में मृतक का पोस्टमार्टम आज नहीं हो सका,अब रिपोर्ट आने पर ही दुर्घटना या हत्या पर से पर्दा उठेगा।फिलहाल मामले की पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ भी कर रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!