October 11, 2026 11:15 am

कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त)थाना क्षेत्र के तीन परीक्षा केंद्रों पर सोमवार को कड़ी सुरक्षा ब्यवस्था के बीच 10वीं एवं 12वीं यूपी बोर्ड की परीक्षा सकुशल शुरू हो गई । सुबह की पाली में कक्षा दसवीं की हिंदी विषय परीक्षा के साथ प्रारंभ हुई तीनों परीक्षा केंद्र पर कुल 971 परीक्षार्थी का नामांकन था जिसमें 66 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली इंटरमीडिएट की हिंदी की परीक्षा में 999 परीक्षार्थियों का नामांकन हुआ जिसमें से 77 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। शिवम संकल्प इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक बिनोद शुक्ला ने बताया की हमारे परीक्षा केंद्र पर 458 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिसमे 36 बच्चे अनुपस्थित रहे और इंटरमीडिएट की हिंदी परीक्षा में 394 में से 33 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वही अंबेडकर इंटर कॉलेज राजमिलान के केंद्र व्यवस्थापक कृपा शंकर ने बताया कि 120 में 06परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे । दूसरी पाली इंटरमीडिएट की परीक्षा में 269 परीक्षार्थियों में 11 अनुपस्थित रहे। प्रभावती सिंह इंटर कॉलेज जरहा के केंद्र व्यवस्थापक सचिन कुमार सिंह ने बताया कि 383 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे जिसमे 24 अनुपस्थित रहे वही दूसरी पाली की इंटर की परीक्षा में 336 में से 33 अनुपस्थित रहे।वार्षिक परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए स्टैटिक मजिस्ट्रेट काशीनाथ यादव अवर अभियंता सिंचाई विभाग,पुलिस बल सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैदी से परीक्षा केंद्र पर तैनात रही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!