October 11, 2026 12:03 pm

शिवरात्रि और होली को लेकर थाने में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त)आगामी त्योहार महाशिवरात्रि और होली के मद्देनजर रविवार को बीजपुर थाना प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुयी।बैठक में प्रभारी निरीक्षक ने उपस्थित संभ्रांतजनो से महाशिवरात्रि पर अजीरेश्वर धाम जरहा में लगने वाले मेले की विस्तृत जानकारी ली और सभी को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाएं उस दिन शराब पीकर हुड़दंग करने वालो को कत्तई बख्शा नही जाएगा साथ ही प्रभारी निरीक्षक ने क्षेत्र में जलने वाली होलिकाओ के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली एसएचओ ने कहा कि त्यौहार के दिन अगर कोई असमाजिक तत्व उत्पात करने की कोशिश करे तो तत्काल पुलिस को सूचना दे।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी थाना क्षेत्र के 16 गावो में 63 स्थानों पर होलिका दहन होगा और होलिका दहन के दिन डीजे साउंड मानक के अनुसार ही बजाया जाएगा।कहा कि वाहनों में केबिन के ऊपर भोंपू लगा कर बेवजह फूहड़ तेज आवाज में गाना बजाने पर वाहनों का चालान भी किया जाएगा ऐसी स्थित में कम साउंड पर गाना बनाने की सलाह दी गयी। इस मौके पर उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव,ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जरहा विनोद भारती, ग्राम प्रधान डोडहर के पी पाल, रजमिलान बद्रीनाथ,सुरेंद्र अग्रहरि,इंद्रदेव सिंह,जगदीश यादव,मो.मुख्तार आलम,नईम अंसारी,राजाराम वर्मा सहित काफी संख्या में संभ्रांतजन उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!