सोनभद्र/ शुक्रवार 21 फरवरी को शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनभद्र आलोक यादव ने राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह (किशोर) मिर्जापुर का संयुक्त निरीक्षण कर विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर का आयोजन कर किशोरों को मुख्य धारा की सीख दी।
निरीक्षण के दौरान न्यायाधीशों ने प्रभारी अधीक्षक रमाकांत मिश्र को निर्देशित किया कि राजकीय संप्रेषण गृह किशोर मिर्जापुर की सफाई आदि की व्यवस्था प्रतिदिन करना तथा किशोरों के भोजन आदि की व्यवस्था मीनू अनुसार, उनकी पढ़ाई चिकित्सा खेल व मनोरंजन का प्रबंध मानक के अनुसार सुचारू करना सुनिश्चित करें। इस दौरान न्यायाधीशों ने किशोरों से वार्ता कर उनका हाल जाना उनके स्वास्थ्य, खाने-पीने की व्यवस्था मीनू के अनुसार होने की पुष्टि की तथा उन्हें किशोर न्याय अधिनियम बाल अधिकार से संबंधित अन्य विधिक प्रावधान, शिक्षा का अधिकार, लैंगिक अपराधों से संबंधित विधिक अधिनियमों की जानकारी सामुदायिक भाव से दी।
निरीक्षण के दौरान वहां 60 किशोर आवासित मिले जिसमें जनपद सोनभद्र के 16 विधि के विरुद्ध बालक अवस्थित पाए गए उक्त सभी बालकों से उनकी समस्याओं से संबंधित पूछताछ किया गया।ा
इस अवसर पर केयरटेकर शीरीष चन्द्र, रामबाबू, दीपक चौधरी आदि की उपस्थिति रही।
यह जानकारी देते हुए अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने बताया कि प्रचलित विधिक सहायता कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किशोरों की सामान्य दशा के निरीक्षण के क्रम में यह दौरा किया गया।
बाक्स
* एडीआर भवन में हिट एंड रन दुर्घटना योजना समिति की ली बैठक *
सोनभद्र। शुक्रवार दोपहर अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने कम्पन सेशन आफ विक्टिम आफ हिट एंड रन मोटर एक्सीडेंट स्कीम 2022 के सम्बन्ध में पुलिस अधिकारियों संग ज़िला स्तरीय बैठक कर आवश्यक मंत्रणा की एवं दिशा निर्देश से अवगत कराया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सोनभद्र रोहित यादव और पुलिस उपाधीक्षक नगर चारु द्विवेदी आदि की उपस्थिति रही।* न्यायाधीश द्वय ने बाल सम्प्रेक्षण गृह के किशोरों का जाना हाल *
– मौके पर 60 मिले आवासित, 16 थे विधि विरुद्ध में निरुद्ध, मुख्यधारा की दी सीख।
सोनभद्र। शुक्रवार 21 फरवरी को शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सोनभद्र आलोक यादव ने राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह (किशोर) मिर्जापुर का संयुक्त निरीक्षण कर विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर का आयोजन कर किशोरों को मुख्य धारा की सीख दी।
निरीक्षण के दौरान न्यायाधीशों ने प्रभारी अधीक्षक रमाकांत मिश्र को निर्देशित किया कि राजकीय संप्रेषण गृह किशोर मिर्जापुर की सफाई आदि की व्यवस्था प्रतिदिन करना तथा किशोरों के भोजन आदि की व्यवस्था मीनू अनुसार, उनकी पढ़ाई चिकित्सा खेल व मनोरंजन का प्रबंध मानक के अनुसार सुचारू करना सुनिश्चित करें। इस दौरान न्यायाधीशों ने किशोरों से वार्ता कर उनका हाल जाना उनके स्वास्थ्य, खाने-पीने की व्यवस्था मीनू के अनुसार होने की पुष्टि की तथा उन्हें किशोर न्याय अधिनियम बाल अधिकार से संबंधित अन्य विधिक प्रावधान, शिक्षा का अधिकार, लैंगिक अपराधों से संबंधित विधिक अधिनियमों की जानकारी सामुदायिक भाव से दी।
निरीक्षण के दौरान वहां 60 किशोर आवासित मिले जिसमें जनपद सोनभद्र के 16 विधि के विरुद्ध बालक अवस्थित पाए गए उक्त सभी बालकों से उनकी समस्याओं से संबंधित पूछताछ किया गया।ा
इस अवसर पर केयरटेकर शीरीष चन्द्र, रामबाबू, दीपक चौधरी आदि की उपस्थिति रही।
यह जानकारी देते हुए अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने बताया कि प्रचलित विधिक सहायता कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं किशोरों की सामान्य दशा के निरीक्षण के क्रम में यह दौरा किया गया।
बाक्स
* एडीआर भवन में हिट एंड रन दुर्घटना योजना समिति की ली बैठक *
सोनभद्र। शुक्रवार दोपहर अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने कम्पन सेशन आफ विक्टिम आफ हिट एंड रन मोटर एक्सीडेंट स्कीम 2022 के सम्बन्ध में पुलिस अधिकारियों संग ज़िला स्तरीय बैठक कर आवश्यक मंत्रणा की एवं दिशा निर्देश से अवगत कराया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सोनभद्र रोहित यादव और पुलिस उपाधीक्षक नगर चारु द्विवेदी आदि की उपस्थिति रही।