October 11, 2026 1:34 pm

प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक अवसर पर कस्बे में निकली भव्य शोभायात्रा

(अरविंद गुप्ता)

रामगढ,सोनभद्र अयोध्या में प्रभु श्री राम के विराजने के अवसर पर रामगढ कस्बे में भव्य शोभा यात्रा एवं प्रभु श्री राम के जय घोष से पूरा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा जगह-जगह मंदिरों में कहीं हनुमान चालीसा का पाठ तो कहीं सुंदरकांड का पाठ तो कहीं प्रभु श्री राम की कथा का वर्णन ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो सभी भारतवासी राम युग में प्रवेश कर गए हो पूरा भारत देश इस अद्भुत अलौकिक, पल का बेसब्री से इंतजार कर रहा 22 जनवरी 2024 को अंततः परचम रूपी झंडा अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही साथ सनातन धर्म, हिंदुत्व शक्तियां, संत महात्माओं का सर गर्व से ऊंचा हो गया है इस दौरान खडुई , पुरना कलां,के राम भक्त द्वारा व रामगढ वासियों ने पचोखर रोड नहर से डीजे के साथ भव्य शोभा यात्रा का जुलूस पूरे कस्बे में भ्रमण करने के बाद किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप तक जाकर समाप्त हुआ इस दौरान अकिंत सिंह राठौर रिंकु मैर्या,रवि यादव ,रोशन सोनी,राहुल सोनी,शुभम गुप्ता,आर्यन गुप्ता,आदित्य शोनी,आदि सैकड़ो राम भक्त शामिल रहे पन्नुगंज प्रशासन सुरक्षा के दृष्टि से जुलूस के साथ-साथ मौजूद रही

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!