*पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा सदन में उठाएंगे– नेता प्रतिपक्ष
दुद्धी/सोनभद्र(राकेश गुप्ता)नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लाल बिहारी यादव ने गुरुवार को दुद्धी क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों की समस्या,क्लास रुम की व्यवस्था और कमी, पेय जल एवं लाइट की व्यवस्था ,विद्यालय तक पहुंचने की सड़क व्यवस्था आदि का निरीक्षण के दौरान विद्यालयों की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और समस्याओं से रूबरू हुए।इस दौरान राजकीय इंटर कालेज दुद्धी ,बालिका इंटर कालेज दुद्धी,भारतीय इंटर कालेज विंढमगंज, ज्ञानदीप उ०मा०वि०बीडर राजकीय आश्रम प०इ० कॉलेज दुद्धी सोनांचल इ० कॉलेज दुद्धी ,राष्ट्रीय उ०मा०वि०पोलवा महुली आदर्श इ०कॉलेज महुली शिवम इ०कालेज महुली जगदीश्वर प्रमाद इ० का० जोरूखाड सहित 18 विद्यालयों में पहुंचे जहां कॉलेज प्रबंधन द्वारा नेता प्रतिपक्ष के प्रथम आगमन पर मोमेंटो एवं अंगवस्त्र दे कर स्वागत किया गया।मीडिया से उन्होंने बताया कि राजकीय स्कूल के अध्यापकों की पुरानी पेंशन बहाली प्रमुख मांग है वहीं अशासकीय विद्यालयों के अध्यापकों का वेतन समय समय पर नहीं मिलता जिसके लिए सदन में आवाज उठाया जाएगा।जहा विद्यालयों में कमरों की कमी है वह कमरे दिलाने का काम कर रहा हु। बच्चो को पढ़ने लिखने में किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।









