October 11, 2026 4:31 am

किसान के पुआल में लगी आग को दमकल कर्मियों ने बुझाया

सोनभद्र (समर सैम) रॉबर्ट्सगंज मुख्यालय से दस किलोमीटर दूर मुसही गाँव में दिनांक 5 सितंबर 2024 की सुबह पुआल में लगी आग। बृहस्पतिवार की सुबह तक़रीबन 9 बजे मुसही गाँव के ही एक किसान के खेत में रखे पुआलों के गट्ठर में रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग गई। पुआल की ढेर में लगी आग ने जब विकराल रूप धारण किया तो गाँव वाले बाल्टी भर भर कर आग बुझाने की कोशिश में लग गए। असफल होने पर ग्रामीणों ने अग्निकांड की जानकारी दमकल विभाग को दी। मौके पर दमकल विभाग का अग्नि शमन दस्ता पहुंच कर आग बुझाने में लग गया। एक घण्टे की अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन तबतक सैकड़ों बोझ पुआल जलकर खाख हो चुका था।

अमूमन सितंबर माह में खेतों में आग लगी कि घटना न के बराबर होती है। क्योंकि ठंड और ओस गिरने के चलते नमी बहुत अधिक रहती है। लेकिन खेतों में पड़े पुआल में किन परिस्थितियों में आग लगी, इसकी जानकारी नहीं प्राप्त हो सकी है। पीड़ित किसान का कहना है कि किसी शरारती तत्वों ने इस आग लगी कि घटना को अंजाम दिया है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!