मिलान फाउंडेशन ने बालिकाओं में चलाया जागरूका अभियान
बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) मिलान फाउंडेशन के बैनर तले गुरुवार को नेमना गाँव के पंचायत भवन पर बालिकाओं में जागरूकता अभियान चला कर बाल विवाह तथा घरेलू हिंसा पर अंकुश लगाने का संदेश दिया गया।इस दौरान 12 से 18 वर्ष आयु की बालिकाओं ने नाटक और नृत्य के माध्यम से गर्ल्स आइकन की रुपाली सिंह के नेतृत्व में सामाजिक जागरूकता अभियान के तहत गाँव की सौकड़ों बालिकाओं को जागरूक किया।गर्ल्स आइकन की अनुप्रिया दुवे ने बालिकाओं के शिक्षा पर जोर देते हुए बाल विवाह जैसे कुरीतियों से दूर रहने का संदेश दिया।अनुप्रिया ने कहा कि मिलान फाउंडेशन का उद्देश्य है कि बालिकाओं को पढ़ाना कमजोर बालिकाओं की मदत करना बाल विवाह रोकना शिक्षित रहना सुरक्षित रहना का संदेश देता हैं।मनोहारी नृत्य और नाटक में मुख्य रूप से प्रिया श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, आशा, सुमन, सुमित्रा, निशा आदि दर्जनों बालिकाओं ने अपनी मनोहारी प्रस्तुति से जागरूकता का जोरदार संदेश दिया।इस अवसर पर उपनिरीक्षक सुनील कुमार श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधेश्याम गुर्जर,ग्राम विकास अधिकारी अरुण सिंह,पूर्व ग्राम प्रधान रामजी बैश्य,सफाई कर्मी नन्दलाल,पंचायत सहायक काजल, आशा,आंगनबाड़ी, ग्रामीण महिलाएं बच्चे सहित अनेक लोग उपस्थित थे।