October 11, 2026 4:32 am

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के संस्थापक स्वर्गीय महावीर दत्त शर्मा की 16वीं पुण्यतिथि विकास खंड चतरा के सभागार में मनाई गई

(रामगढ/सोनभद्र अखिलेश गुप्ता) राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गोपीनाथ गिरी ने कहा कि पंचायत के हितों को ध्यान में रखकर पंचायत को अधिकार संपन्न बनाने हेतु स्वर्गीय महावीर दत्त शर्मा द्वारा ग्राम प्रधानों का एक संगठन राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन बनाया गया जिसके तहत कई बार लखनऊ एवं दिल्ली में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम प्रधानों को पुलिस की लाठियां भी खानी पड़ी किंतु ग्राम प्रधान संगठन का यह कारवां तब तक नहीं रुक जब तक 73 वां संविधान संशोधन लागू नहीं हो गया यह स्वर्गीय शर्मा की ही देन है की पंचायत को संवैधानिक अधिकार प्राप्त हो सका किंतु 73वां संविधान संशोधन अंतर्गत जोड़ी गई 11वीं अनुसूची के 29 विषय को अभी तक लागू नहीं किया गया जिसके लिए राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन कृत संकल्प है
कार्यक्रम में उपस्थित खंड विकास अधिकारी शुक्ला द्वारा स्वर्गीय महावीर दत्त शर्मा द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनके बताए गए मार्गों पर चलकर के पंचायत के विकास की बात कही
जिला अध्यक्ष पवन कुमार मिश्रा द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी ग्राम प्रधानों एवं आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया
जिला महामंत्री राकेश कुमार द्वारा महावीर दत्त शर्मा के बताए मार्गों पर चलकर संगठन द्वारा समय समय पर दिए गए निर्देशों के अनुरूप कार्य करने की वचनबद्धता दोहराई
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष लालू प्रसाद यादव द्वारा किया गयl
कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों के अतिरिक्त विकास खंड के ए पी ओ तथा ब्लॉक कर्मचारी भी मौजूद रहे ।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!