बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) एनटीपीसी रिहंद के राख बंधे से कीमती स्नोफेयर राख की चोरी धड़ल्ले से कराई जा रही है।बताया जाता है कि आधा दर्जन बंधे से राख चोरी में स्थानीय स्तर के कुछ प्रभावशाली लोग सम्बन्धितों से सेटिंग गेटिंग के जरिये रात में दर्जनों श्रमिकों को लगा कर पतले कपड़ा के माध्यम से स्नोफेयर राख के बुलबुले को छान कर ट्रैक्टर में बोरियों को लोड कर कांट्रेक्टर कालोनी के बाहरी रास्ते डोडहर होते हुए निकाल रहे हैं।सूत्रों पर भरोसा करें तो स्नोफेयर नामक राख बाजार में काफी महँगी बिकती है इस राख का उपयोग कीमती पेंट, बारूद,सहित पानी की जहाज में सीपेज बन्द करने के अलावा अन्य महत्वपूर्ण जरूरी कार्यो में उपयोग किया जाता है।इसी लिए यह राख सौ रुपए किलो से अधिक बाजार में बिकती है इसके खरीददार बंगाल उड़ीसा महाराष्ट्र से आते हैं।इसकी निकाशी के लिए बाकायदा एनटीपीसी टेंडर कराती है लेकिन जानकारों की माने तो पिछले एक साल से स्नोफेयर राख छनाई के लिए एनटीपीसी से टेंडर ही नही हुए हैं बावजूद अनवरत कीमती राख की निकाशी बदस्तूर जारी है।सूत्रों पर भरोसा करें तो स्नोफेयर राख को चोरी से खरीदने वाले रेणुकोट में डेरा डाल कर रहते हैं बीजपुर थाना क्षेत्र के चिन्हित स्थान पर जब एक ट्रक माल तैयार होता है तब रात को ट्रकों के जरिये माल बाहर भेज दिया जाता है और लाखों रुपये की सुद्ध कमाई में बंदर बांट कर लिया जाता है।बताया जाता है कि रेणुकोट में ट्रांसपोर्टर राख की बिल्टी भी बना देते हैं और गंतब्य तक कहीं भी जाँच पड़ताल में राख का नाम आते ही अधिकारी वाहन को आसानी से छोड़ देते हैं इसी लिए यह धंधा धड़ल्ले से फलफूल रहा है।इस बाबत एनटीपीसी राख निस्तारण प्रबन्धन डीजीएम पी लक्ष्मी ने कहा टेंडर है यह सब जानकारी आप लोगों को कौन देता है आफिस में आकर मिलिए।
Author: Pramod Gupta
Hello









