October 15, 2025 10:48 pm

मोदी सरकार की मुश्किलें होंगी डबल- राघवेंद्र नारायण

– प्रियंका गांधी विपक्ष की एक सशक्त नेता के रूप में उभरेंगी- राघवेंद्र नारायण

सोनभद्र: झारखण्ड की जनता ने जो कमाल किया है उसके लिये वहां की जनता जर्नादन को JMM कांग्रेस गठबंधन को पुनः सत्ता में वापस लाने के लिए ऐतिहासिक और प्रचंड बहुमत से जीतने के लिए जो साहसिक कार्य किया है वह अविस्मर्णीय रहेगा।

उक्त बातें एनएसयूआई के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र नारायण ने कहा। उन्होंने वायनाड में प्रियंका गांधी के ऐतिहासिक और प्रचंड जीत को 9 और 9 निन्यानबे नहीं, बल्की यह 999 की गति देने वाला है। संसद में प्रियंका का पहुंचना भारतीय राजनीत के लिए एक अद्भुत घटना है। जिसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे।

निश्चित रूप से संसद में प्रियंका गांधी विपक्ष की एक सशक्त नेता के रूप में उभर कर सामने आएंगी।

राघवेंद्र नारायण यह भी कहा कि हम दो और हमारे दो को अब यह जान लेना चाहिए की राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी का संसद में आना इस चौकड़ी के लिए एक और एक 11 से मुकाबला करने जैसा होगा उन्हें इस बात के लिये तैयार रहना चाहिए।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!