October 10, 2026 12:42 am

ताप विद्युत गृह सी में शटरिंग गिरने से दो मजदूर गम्भीर घायल

ओबरा (सोनभद्र) ओबरा सी तापीय परियोजना के सोलो एरिया क्षेत्र में सोमवार को कार्य के दौरान शटरिंग गिरने से दो मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायल हो गए। मौके पर मौजूद मजदूरों ने आनन फानन में घायलों को ओबरा परियोजना अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए राबर्ट्सगंज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोमवार दोपहर करीब एक बजे ओबरा सी तापीय परियोजना के सोलो एरिया क्षेत्र में कार्यदाई संस्था दूसान में इरेक्शन फैब्रिकेशन का काम कर रही एनटीआईसी कम्पनी में कार्यरत मजदूर अंजीत कुमार और विनोद राम कार्य स्थल पर लगी शटरिंग के सहारे ऊंचाई पर काम कर रहे थे। इस दौरान शटरिंग तेज आवाज के साथ धाराशायी हो गया। अंजीत कुमार 28 वर्ष और विनोद राम 36 वर्ष धड़ाम से जमीन पर आ गिरे। शटरिंग का एक हिस्सा अंजीत कुमार के दाएं हाथ पर गिर पड़ा। जिससे उसके दाहिने हाथ की हड्डी टूट गयी। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। चिकित्सक के मुताबिक़ गंभीर रूप से घायल अंजीत कुमार के दायें हाथ में फ्रैक्चर होने के साथ ही गंभीर चोट आयी है। वहीं विनोद राम भी घटना में घायल हुआ है। घायलों के साथ आये कम्पनी के अन्य कर्मचारी दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!