October 10, 2026 12:42 am

औचक निरीक्षण कर कारागार सोनभद्र में निरुद्ध बंदियों को न्यायाधीश ने किया जागरूक

-766 बंदी निरुद्ध पाये गये। 595 विचाराधीन एवं सिद्धदोष बंदियों की सं0 171 थी।

सोनभद्र। अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने सोमवार 11 नवंबर को जिला कारागार का औचक निरीक्षण कर बंदियों के बीच विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया। जेल में कुल 766 बंदी निरुद्ध पाये गये। जिसमें 595 विचाराधीन एवं सिद्धदोष बंदियों की सं0 171 थी। निरीक्षण के दौरान बैरको में कैदियों से मुलाकात कर निःशुल्क विधिक सहायता, सजायाफ्ता बंदियों के अपील के प्रावधान के संबंध में, नियमित पेशी, खान- पान एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के बावत् सचिव ने जानकारी दी अलावा इसके जेल में निरूद्ध विचाराधीन बंदियों से एक-एक कर बातचीत कर उनके मुकदमें की प्रगति एवं जमानत के संबंध में पूछताछ किया गया।
कारागार में स्थित पाकशाला, पाठशाला, नव निर्मित महिला बैरक, पुरूष बैरक, चिकित्सालय व लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण किया गया। बैरक में साफ-सफाई व गर्मी से बचाव के लिए किए गए इंतजाम को देखने के बाद बंदियों से उनके स्वास्थ के बारे में पूछा गया। किसी भी बंदी द्वारा किसी भी प्रकार की समस्या से अवगत नही कराया गया। निरीक्षण के दौरान समक्ष आयी कमियों के सुधार हेतु जिला कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया।
निरीक्षण के दौरान जय प्रकाश असिस्टेंट एल.ए.डी.सी.एस. तथा साथ ही साथ श् शंशाक पटेल, गौरव कुमार उप कारापाल उपस्थित रहें।
जानकारी देते हुए अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेंद्र यादव ने बताया कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र के आदेशानुसार यह कार्यक्रम किया गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!