सोनभद्र। छठ महापर्व पर सदर ब्लाक के रॉबर्ट्सगंज घुआस खुर्द पर जुटीं व्रती महिलाओं ने अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं, पुरूष और बच्चों की भीड़ लगी रही। नहाय खाय से शुरू होने वाली डाला छठ बुधवार से शुरू हुआ। इस पर्व का बड़ा महत्व है। प्रत्येक वर्ष की तरह यहां व्रती महिलाओं ने गुरुवार को ढलते सूर्य को अर्ध्य देकर आशीष मांगा। शुक्रवार को प्रात: व्रती महिलाएं उगते सूर्य को अर्ध्य देकर पारण करेगी। यहां व्रत रखने वाली महिलाओं के मुताबिक नहाय खाय के दिन व्रत रखने वाली महिलाएं नदी या तालाब में स्नान करती हैं तथा नई फसल के चालव का भात, चना दाल और खासकर लौकी का प्रसाद बनाकर ग्रहण करती हैं। प्रसाद भोजन बनाते समय स्व्च्छता का विशेष ध्यान रखा जाता है। उनका कहना है कि यह व्रत रखने से भारी पुण्य मिलता है। ढलते सूर्य को अर्ध्य देने के दौरान चंद्रशेखर सिंह, सुनील मौर्य, राहुल मौर्य, दशरथ, जेपी मौर्य, मुस्कियावन, संजू केसरी, मुकुंद सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।।

Author: Pramod Gupta
Hello