बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) थाना क्षेत्र अन्यर्गत बीजपुर पुनर्वास प्रथम स्थित सनसनी खेज दीपावली की रात हुई रामलखन बैगा हत्या कांड का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर मंगलवार की रात्रि प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा मय हमराह आरक्षी संजय कुमार यादव,सुदामा यादव, पुरुषोत्तम कुमार, मंगल प्रजापति के साथ वारंटी अभियुक्त की तलाश और गिरफ्तारी में गश्त पर निकले थे कि बजरिये मुखबिर से मिली सूचना पर तत्काल बताए गए स्थान पर पुलिस ने दबिश दी तो सिरसोती स्थिति बरन नदी की ओर जाने वाले रास्ते मे दो लोग बैठे दिखाई दिए। पुलिस ने तत्काल ततपरता दिखाते हुए एक को पकड़ लिया वहीं दूसरा अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठा कर फरार होने में कामयाब हो गया।पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम धर्मजीत पंडो उर्फ सोनू पुत्र स्वर्गीय रामअधीन पंडो निवासी पुनर्वास प्रथम बताया और पूछताछ में उसने रामलखन बैगा हत्या कांड को स्वीकार करते हुए दूसरे भागने वाले साथी का नाम धनुकधारी उर्फ बबुआ पुत्र स्वर्गीय हरिप्रसाद निवासी पुनर्वास प्रथम बताया।थाने लाकर हुई पूछताछ के दौरान धर्मजीत पंडो ने बताया कि छह सात साल पुरानी रंजिश के कारण हमलोगों ने हत्या को अंजाम दिया है हालांकि हत्या का कोई मन्शुबा नही था हम लोग रामलखन का केवल हाथ पैर तोड़ना चाहते थे लेकिन रात होने के कारण नशे में कुल्हाड़ी के वार से उसकी मौत हो गयी जब से हम लोग फरार है और भागने की फिराक में यहाँ छुपे हुए थे।पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त धर्मजीत पंडो को भारतीय न्याय सन्धिता की धारा 103(1)3(5)के अंतर्गत विधिक कार्रवाई के बाद चालान कर दिया वहीं फरार अभियुक्त धनुकधारी की तलाश में जगह जगह दबिश तेज कर दी है।
Author: Pramod Gupta
Hello









