October 15, 2025 8:49 pm

छठ महापर्व पर आज डूबते सूर्य को अर्ध देगी महिलाएं

चोपन/ सोनभद्र (समर सैम) छठ महापर्व पर श्रद्धालु महिलाएं डूबते सूर्य को अर्ध देंगी। देश भर में उत्सव का माहौल है और विशेष रूप से बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड और दिल्ली सहित कई राज्यों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ घाटों पर उमड़ती है। व्रती महिलाएं पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ छठी मईया की पूजा कर परिवार की सुख समृद्धि की कामना करेंगी। महिलाएं विशेष पूजा सामग्री के साथ घाटों पर पहुंचेंगी और डूबते सूर्य को जल का अर्ध्य अर्पित करेंगी। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। वहीं आदर्श नगर पंचायत द्वारा घाटों को आकर्षण तरीके से सजाया गया है और सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है। छठ घाट पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है। बताते चलें कि छठ पूजा में चार दिनों तक कठिन उपवास और नियमों का पालन किया जाता है। इसे सूर्य देवता और छठी मइया की उपासना का पर्व माना जाता है। महिलाएं सुबह से ही तैयारी में जुटी हैं और शाम को जलाशयों, नदियों और तालाबों के किनारे पहुंचकर इस महापर्व की विधि विधान से पूजा करेंगी। यह पर्व केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। जहां लोग मिलजुलकर इस उत्सव को मनाते हैं।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!