April 10, 2025 5:47 am

पुलिस अधीक्षक ने चोपन छठ घाट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

चोपन/ सोनभद्र (समर सैम) जनपद के नगर पंचायत चोपन में छठ पूजा की ख्याति समूचे जनपद है। इसी कारण प्रशासन की यहां खास नज़र रहती है। छठ महापर्व के लिए चोपन स्थित छठ घाट पर तैयारियों का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा, और एडिशनल एसपी कालू सिंह पहुंचे। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, घाट की सफाई, बैरिकेडिंग, गोताखोर की व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों की बारीकी से जांच की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि घाट पर साफ-सफाई के साथ ही पूरे छठ घाट परिसरों मे पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। साथ ही महिला छठ व्रतियों की सुविधा के मद्देजनर पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए ताकि श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि जहां गहराई ज्यादा हो वहां पर मजबूत बैरिकेडिंग कराना सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो। ज्यादा गहराई वाले जगहों पर इसके आगे जाना खतरनाक है की तख्ती लगवाना भी आवश्यक है ताकि सभी श्रद्धालुओं को स्पष्ट रूप से दिखाई दें। इसके साथ ही गोताखोरों की भी व्यवस्था की जाए। चेयरमैन उस्मान अली व अधिशाषी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने घाट पर की गई तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को घाट पर भक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष प्रबंध करने का आश्वासन दिया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Marketing hack4U

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!