October 15, 2025 7:37 am

आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर आदर्श नगर पंचायत की तैयारी युद्धस्तर पर

– दीपावली, गोवर्धन पूजा भैया दूज के बाद छठ पूजा की तैयारी में जुटे लोग

चोपन/ सोनभद्र (समर सैम) जनपद में छठ पूजा की तैयारी जोर शोर से मुकम्मल हुई। इस अवसर पर चोपन नगर में भी छठ पूजा की तैयारी देखते ही बनती है।चोपन नगर के समाजसेवी उस्मान अली स्वयं अपनी निगरानी में छठ पूजा की तैयारी में मशगूल नज़र आये। दीपावली, गोवर्धन पूजा, और भैया दूज के बाद अब नगरवासी छठ पूजा की तैयारी में जुट गए हैं। आस्था के इस महापर्व को लेकर आदर्श नगर पंचायत चोपन ने युद्धस्तर पर तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। छठ घाटों पर साफ सफाई के साथ साथ रंगाई पुताई का कार्य भी जोरों पर है। विगत वर्षों की तरह इस वर्ष भी नगर पंचायत ने छठ घाटों पर विशेष ध्यान दिया है। आमजन के लिए घाट तक पहुँचने वाले मार्गों की व्यवस्थित तरीके से साफ सफाई की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अधिकारी लगातार तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिससे कि छठ पूजा के दौरान लोगों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित की जा सके। छठ पूजा की धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता को देखते हुए प्रशासन की तरफ से घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके साथ ही घाटों पर हेल्थ कैंप भी लगाया गया है ताकि आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके। छठ पर्व के दौरान घाटों की सजावट पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बने। नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली का कहना है कि छठ पूजा के इस महापर्व को भक्तजनों के लिए सुरक्षित और सुखद बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजा मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, अधिवक्ता अमित सिंह, दया सिंह, रजनीकांत सिंह, जीतू सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी, रंजित सिंह,राधारमण पांडेय,घनश्याम चौधरी, लिपिक अंकित पांडेय,विवेक यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!