रामगढ (सोनभद्र) आगामी आनेवाला त्योहार धनतेरस, दीपावली एवं छठ महापर्व त्योहारों के मद्देनजर बुधवार को रायपुर थाना क्षेत्र के वैनी बाजार में शांति समिति की बैठक पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर संजीव कटियार की अध्यक्षता में आहुत की गई बैठक के दौरान संभ्रांतजनो ने कस्बे में मनाए जाने वाले छठ महापर्व के बाबत व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा किया साथ ही त्योहारों में आने वाले दिक्कतों के बारे में जानकारी ली इल दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा रात्रि में रौशनी के लिए सभी आयोजक समिति व्यवस्था रखे और सतर्कता रखे आवश्यकतानुसार जगह जगह पुलिस बल तैनात रहेगी और जिस तालाब नदी पर छठ घाट बने हैं वहां अत्यधिक पानी भरा हुआ है तो वहां के आयोजक मंडल पानी के अन्दर एक सांकेतिक रूप से बैरिकेटिंग कर दे ताकि कोई गहरे पानी मे न जाए वही धनतेरस के दिन भीड़ भाड़ का माहौल रहता है इसलिए खुद से सतर्कता बरते इस दौरान प्रभारी निरीक्षक रायपुर रामदरस राम ने कहा कि कस्बे के व्यापारी अपने सीसी टीवी कैमरे ठीक करा ले ताकि दुकानों पर हो रहे खरीदारी के आलावा अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जा सके साथ ही उन्होंने कहा कि त्यौहार के दिन कोई दिक्कत नही होगी इसके लिए पहले से ही महिला पुलिश व कांस्टेबल की तैनाती की जाएगी
Author: Pramod Gupta
Hello









