October 11, 2026 5:01 am

कुत्ता को बचाने मे आटो हुआ अनियंत्रीत खडी टोटो से टकराया आधा दर्जन घायल

रामगढ (सोनभद्र) पन्नूगंज थाना क्षेत्र के सोनवट गांव मे कुत्ता को बचाने मे अनियंत्रीत होकर आटो खडी टोटो मे टकराया लगभग आधा दर्जन आटो में वैठे सवारी हुए घायल मिलीजानकारी के अनुसार वुधवार को सायं काल बुल्लू पासवान पुत्र दादे पासवान उम्र करीब 38 वर्ष निवासी ग्राम-पौनी कला,थाना रायपुर जनपद-सोनभद्र द्वारा ऑटो संख्या UP 64 CT 1229 से कस्बा रामगढ़ से सवारी लेकर खलियारी बाजार जा रहा था कि ग्राम सभा सोनवट गांव के पास थाना पन्नूगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास ग्राम सभा सोनवट निवासी विनोद सोनी अपने घर के सामने रोड पर टोटो संख्या UP 64 BT 7851 खड़ा किया था जिससे उक्त ऑटो चालक द्वारा सामने लड़ रहे कुत्तों को बचाने को लेकर आटो अनियंत्रित होकर खड़े टोटो से टकराकर पलट गया जिससे आटो में बैठी सवारी 1-आयुष कुमार पुत्र चंदन गुप्ता उम्र करीब 10 वर्ष 2-आदित्य गुप्ता पुत्र चंदन गुप्ता उम्र करीब 8 वर्ष 3-धर्मशिला पत्नी चंदन गुप्ता उम्र करीब 40 वर्ष निवासीगण ग्राम सभा- झरना, थाना- रायपुर 4- प्रेमनाथ पुत्र बिंदेश्वरी राम उम्र करीब 60 वर्ष निवासी दुबेपुर थाना क्षेत्र रायपुर 5- निशा पुत्री बबुन्दर राम उम्र करीब 18 वर्ष निवासी ग्राम- नगपुर, थाना क्षेत्र- रायपुर घायल हो गए सूचना पर स्थानीय पुलिस पन्नूगंज द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से निजी साधन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चतरा ले जाया गया जहां पर सभी का दवा इलाज चल रहा है स्थिति सामान्य है

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!