October 11, 2026 5:02 am

पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस बरामदगी के सहित 10 वारण्टियों को किया गिरफ्तार।

सोनभद्र/ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में आज थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा कुल 10 नफर वारण्टियों को गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा आज अभियुक्त बादाम अंसारी पुत्र सैमुद्दीन अंसारी उर्फ मजनू अंसारी नि0 चुर्क रेलवे स्टेशन थाना रॉबर्ट्सगंज उम्र करीब 29 वर्ष की गिरफ्तारी जेपी पावरप्लान्ट के पोस्ट आफिस के पीछे चुर्क बाजार से करके उसके कब्जे से एक अदद नाजायज देशी तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस की बरामदगी की गयी। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 802/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी। अभियुक्त बादाम अंसारी के बारे में छानबीन व अभिलेखों से पाया गया कि अभियुक्त बादाम अंसारी के विरुद्ध चोरी आबकारी मादक पदार्थों सहित विभिन्न अपराधों के कुल 09 अभियोग पूर्व में पंजीकृत हैं।

गिरफ्तार वारण्टियों का विवरण
1- सूरज विश्वकर्मा पुत्र श्यामसुन्दर नि0 कम्हारी थाना रॉबर्ट्सगंज उम्र करीब 32 वर्ष।
2- राजेश कोल पुत्र सुरेश कोल निवासी पुसौली थाना रा0गंज उम्र करीब 27 वर्ष।
3- कल्लू उर्फ कमलेश पुत्र रामदुलारे यादव निवासी उरमौरा थाना रा0गंज उम्र करीब 28 वर्ष ।
4- श्याम साहनी पुत्र स्व0 भगेलू साहनी नि0 वार्ड नं0 11 अम्बेडकरनगर थाना रा0गंज उम्र करीब 45 वर्ष।
5- सिंकू पुत्र मुन्ना नि0 निरालानगर धोबीयान गली कस्बा थाना रा0गंज उम्र करीब 25 वर्ष।
6- सूरज उर्फ शेरा पुत्र गुलाब यादव निवासी ग्राम जैत थाना रा0गंज उम्र करीब 25 वर्ष।
7- सोनू पुत्र जगदीश नि0 बिच्छी थाना रा0गंज उम्र करीब 25 वर्ष।
8- रामकेश यादव निवासी रा0गंज उम्र करीब 56 वर्ष।
9- श्यामा शर्मा पुत्र रामवृक्ष शर्मा नि0 ग्राम अमौली थाना रा0गंज उम्र करीब 52 वर्ष।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!