रामगढ/सोनभद्र पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन एंव क्षेत्राधिकारी सदर संजिव कटियार के पर्यवेक्षण व कुशल निर्देशन मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम अभियुक्तगण 1.छविनाथ उर्फ छब्बी पुत्र स्व0 काशी यादव ग्राम रामपुर,निरंजन सिंह पुत्र रामसिंह गोड़ ग्राम करौदिया,राजेन्द्र उर्फ करीमन पुत्र स्व0 रामप्यारे चेरो ग्राम सोढ़ा (खोगवा),राजकुमार यादव पुत्र विग्गन यादव ग्राम चिचलिक (खोगवा) थाना मांची हालपता ग्राम करौदिया थाना रामपुर,जगप्रसाद गोड़ उर्फ मुलायम गोड़ पुत्र स्व0 वंशी गोड़ ग्राम करौदिया थाना रामपुर द्वारा अकड़उर, लौवा, विजयगढ़ किला के पीछे ग्राम मुरैला के जंगल के रास्ते मगरदह के जंगल पहाड़ो के रास्ते से हांककर ले जा रहे थे कि ग्राम भीखमपुर टोला निबियाटाड़ वनशक्ति के जंगल व पहाड़ के पास घेरा बन्दी करके अभियुक्तगण छविनाथ उर्फ छब्बी पुत्र स्व0 काशी यादव ग्राम रामपुर ,निरंजन सिंह पुत्र रामसिंह गोड़ ग्राम करौदिया,राजेन्द्र उर्फ करीमन पुत्र स्व0 रामप्यारे चेरो ग्राम सोढ़ा (खोगवा) थाना रामपुर बरकोनिया को 6.पशु के साथ गिरफ्तार किया गया दो पशु तस्कर राजकुमार यादव पुत्र विग्गन यादव ग्राम चिचलिक (खोगवा) थाना मांची,हालपता ग्राम करौदिया,जगप्रसाद गोड़ उर्फ मुलायम गोड़ पुत्र स्व0 वंशी गोड़ ग्राम करौदिया मौके का फायदा उडाकर भाग गये उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 62/24 धारा 3/5A/8 उ0प्र0 गौहत्या निवारण अधिनियम व धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत कराया गया तथा तीन अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 मनोज कुमार,उ0नि0 सियाराम सिंह, रामकुंवर यादव हे0का0 अनिल कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, विक्रम प्रताप सिंह,अजीत कुमार मौर्या,का0 फिरोज खाँ थाना रामपुर बरकोनिया जनपद सोनभद्र मौजूद रहे









