October 11, 2026 5:27 am

कोरोना कल से बंद बरवाडीह त्रिवेणी लिंक चालू करने व झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को रोकने के संबंध में सौंपा ज्ञापन

दुद्धी/ सोनभद्र (राकेश गुप्ता) उत्तर प्रदेश जिला उद्योग व्यापार मंडल कमेटी दुद्धी के द्वारा 14 मई 2024 को रेल मंत्री भारत सरकार को पत्र भेज कर मांग किया गया था कि बरवाडीह से चोपन तक चलने वाली त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस बंद होने से दर्जनों गांव के ग्रामीणों को चोपन रेलवे स्टेशन तक पहुंचना दुर्लभ हो गया है अवगत कराया की बरवाडीह से 2:00 बजे चलने वाली त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस डालटनगंज, गढ़वा रोड, गढ़वा, नगर ऊंटरी, विंधमगंज, दुद्धी, रेणुकूट से होते हुए चोपन तक पहुंचकर सिंगरौली त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस से जुड़कर राजधानी लखनऊ चली जाती थी इससे राजधानी जाने वाले यात्रियों का पैसा और समय दोनों बचता था। इसके साथ ही रांची से चलने वाली झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को दुद्धी रेलवे स्टेशन पर ना रुकने से क्षेत्रीय व्यापारियों तथा गरीब आदिवासी जनता एवं जनप्रतिनिधियों में रोष व्याप्त है। झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस जो रांची से आनंद विहार जाने के क्रम में रात्रि में 9:30 बजे दुद्धी से होकर जाती है जो आनंद विहार से रांची जाने के लिए दुद्धी में सुबह 9:30 बजे गुजरने का समय है झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को दुद्धी रेलवे स्टेशन पर मात्र 2 मिनट के लिए रोके जाने की मांग उत्तर प्रदेश जिला उद्योग व्यापार मंडल ने मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 5 बजे ज्ञापन सौप कर किया है कहां की रेलवे स्टेशन पर रांची स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को रोकने की मांग क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि द्वारा वर्ष 2023 से मांग किया जा रहा है। कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व संगठनों की मांग को अनसुना व नजरअंदाज करने से असंतोष व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश जिला उद्योग व्यापार मंडल कमेटी दुद्धी के अध्यक्ष अमरनाथ जायसवाल व महामंत्री जसवंत सिंह मौर्य ने संयुक्त रूप से कहां की यदि व्यापारियों की मांग रेल मंत्री भारत सरकार व विभागीय अधिकारी तत्काल पूरा नहीं करते तो व्यापारी जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!