October 11, 2026 5:27 am

सुरक्षा को लेकर पुलिस ने व्यापारियों और बैंक मित्रों के साथ बैठक की

सोनभद्र (समर सैम) पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से चाक चौबंद है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र की अध्यक्षता में पुलिस लाइन चुर्क में जनपद के व्यापारी बन्धुओं व बैंक मित्रों के साथ की गयी बैठक। आगामी त्यौहारों को लेकर नगर की यातायात व्यवस्था एवं अन्य समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 22 अक्टूबर 2024 को पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार कक्ष में व्यापारी सुरक्षा के सम्बन्ध में जनपद के प्रमुख व्यापारियों, उद्यमियो, पेट्रोल पम्प मालिकों व बैंक मित्रों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी में जनपद के प्रमुख व्यापारियों, उद्यमियों, पेट्रोल पम्प मालिकों व बैंक मित्रों के साथ उनकी सुरक्षा एवं आगामी त्यौहार के दृष्टिगत नगर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने के सम्बन्ध में विचार विमर्श किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापारियों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपने अपने दुकानों एवं संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने हेतु बताया गया। साथ ही साथ उनकी समस्याओं के विषय मे जानकारी की गयी व उनके निराकरण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। साथ ही उनको सुरक्षा के सम्बंध मे पुलिस द्वारा हरसम्भव मदद का भरोसा दिलाया गया। इस मौके पर जनपद के व्यापारीगण, पेट्रोल पम्प मालिक,सर्राफा व्यापारी एवं बैंक मित्र मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!