दुद्धी/सोनभद्र (राकेश गुप्ता) विंढमगंज थाना क्षेत्र के पोलवा में हुए 16 अक्तूबर को हुए दुर्घटना में मीना देवी पत्नी संजय कुमार निवासी ग्राम महुली की मौत हुई थी। उसी दिन मीना देवी के पति संजय शर्मा को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया था जिनकी इलाज चल रहा था सब कुछ ठीक- ठाक था लेकिन अचानक हालत बिगड़ने के कारण बीती रात्रि उनकी भी मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है स्थानीय लोगों के द्वारा बढ़- चढ़कर के संजय शर्मा के इलाज हेतु सहयोग राशि भी दिया गया था। परिवार व क्षेत्र वासियों का मांग है कि तत्काल इस दुख की घड़ी में शासन प्रशासन से जो भी सुविधा मिलता है उसे मुहैया कराया जाए। मां के खोने के बाद छः मासूम बच्चों के लिए पिता संजय ही सहारा थे लेकिन अब वे भी जंग हार गए। अब पांच लड़की और एक लड़का का देख रख कौन करेगा, बड़ी लड़की काजल 12 वर्ष ,पायल 10 वर्ष ,शिवानी 6 वर्ष ,पीहू 2 वर्ष, कंगन 8 वर्ष और बेटा सत्यम 6 वर्ष के है। परिजनों ने बताया कि संजय का शव कुछ देर में दुद्धी पोस्टमार्टम हाउस आ रहा है। बतादे पुलिस ने दुर्घटना मामले में ऑटो चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत की है।
Author: Pramod Gupta
Hello









