October 10, 2026 4:30 am

दुद्धि साहू समाज के अध्यक्ष पद पर निर्बिरोध चुने गए लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता हुआ जोरदार स्वागत

बीजपुर/सोनभद्र/(विनोद गुप्त)दुद्धि साहू समाज की एक बैठक रविवार को एक सभागार में सम्पन्न हुई जिसमे बभनी म्योरपुर दुद्धि विंढमगंज रेणुकोट सहित तहसील क्षेत्र के समस्त वरिष्ठ साहू समाज की मौजूदगी में लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया।इसके अलावा वरिष्ट उपाध्यक्ष के पद पर लल्लन प्रसाद गुप्ता रेणुकोट, पप्पू गुप्ता विंढमगंज,डोमन प्रसाद गुप्ता,विनोद कुमार महाजन कोन तथा लखन प्रसाद गुप्ता को जिम्मेदारी सौपी गयी,सचिव पद के लिए सुभाष चंद गुप्ता खजूरी,सह सचिव अरुण कुमार गुप्ता केवाल,संगठन मंत्री रामकुमार गुप्ता केवाल दुद्धि,कोषाध्यक्ष पद पर चंदन कुमार गुप्ता,उप कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता,आय ब्यय निरीक्षक के पद पर फूलचंद गुप्ता खजूरी को निर्विरोध चुना गया।सर्वसम्मति से चुनाव बाद अध्यक्ष सहित समस्त पदाधिकारियों को फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया और सभी का मुंह मीठा कराते हुए साहू समाज को नई ऊंचाईयों तक पहुचाने के लिए संकल्प लिया गया।इस अवसर पर दुद्धि तहसील क्षेत्र के तमाम साहू परिवार के लोग मौजूद थे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!