October 10, 2026 5:07 am

सोनभद्र एवं देशभर में दिखाई दिया करवा चौथ का चांद, सुहागिनों ने किया व्रत पूरा

सोनभद्र/ आज सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ पूरा हुआ। आज पति की लम्बी आयु के लिए महिलाओं ने निर्जला व्रत रखते हुए शाम को पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार चंद्रमा के दर्शन और पूजन करते हुए व्रत का पारण किया। सुहागिन महिलाओं को हर वर्ष करवा चौथ के पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु और बेहतर जीवन के लिए सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस दिन सूर्योदय होने से पहले सरगी की परंपरा है। इस दौरान महिलाएं करवा चौथ व्रत का संकल्प लेती हैं। दिनभर उपवास रखते हुए रात को चंद्रमा के निकलने पर दर्शन और पूजन करते हुए व्रती महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं। इस दिन शाम को करवा माता, भगवान गणेश की पूजा और कथा सुनने का विधान है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!