रामगढ/सोनभद्र पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा व अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन द्वारा जनपद में चलाए जा रहे अवैध तरीके से चल रहे वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश में क्षेत्राधिकारी सदर संजीव कटियार के कुशल निर्देशन में रायपुर थाना प्रभारी रामदास राम रायपुर थाना क्षेत्र के खलियारी बाजार व आस पास मे चल रहे पांच ऑटो, छै: पिकअप जो अवैध रूप से क्षमता से अधिक ऑटो व पिकअप के छत के ऊपर व पिछे सवारी भर कर चल रहे थे उन सभी वाहने पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है आम पब्लिक के जीवन से खिलवाड़ करने वाले वाहनों को थाना प्रभारी बक्सने के मूड में नहीं है ऑटो व पिकअप 11 वाहनों को सीज कर दिया गया है रायपुर थाना प्रभारी के कार्रवाई से अवैध सवारी लेकर चलने वाले वाहनों में भय का माहौल है सभी सवारी वाहनो को थाना प्रभारी द्वारा निर्देशित भी किया गया है कि गाड़ी में छमता से अधिक सवारियों को छत के ऊपर पीछे लटका करके जनता के जान को जोखिम में डाल करके ना ले जाए इस तरह से अगर गाड़ियां चलती पाई गई तो उन सभी गाड़ियों के उपर कार्यवाही करते हुए सीज कर दिया जाएगा









