October 10, 2026 5:09 am

नेक कामों से खाकी का इकबाल बुलन्द हो रहा है

सोनभद्र (समर सैम) जनपद में पुलिस मोहकमा लगातार सराहनीय कामों को अंजाम देकर वर्दी का सम्मान बढ़ा रहा है। जहाँ रॉबर्ट्सगंज की पुलिस गुम हुए कीमती जेवरात और नगद धनराशि खोज कर उसके मालिक को सुपुर्द करती है। वहीं महिला पुलिस घरेलू झगड़ों को बहुत ही सूझ बूझ के साथ हल कर परिवारिक रिश्तों को टूटने से बचा रही है। पुलिस की छवि समाज में ज़्यादा ठीक नहीं है। पुलिस के किरदार को समाज निगेटिव नज़रों से देखता है। लेकिन अगर पुलिस वाले सराहनीय कार्यों को अंजाम देते हैं तो उनकी समाज में भूरि भूरि प्रशंसा भी होती है।रॉबर्ट्सगंज की पुलिस लगातार सराहनीय कार्यो को अंजाम देकर अपनी छवि बदलने का सार्थक प्रयास कर रही है।

– लगातार समझा बुझाकर कराया जा रहा एक।

– महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से 6 वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग, पति पत्नी साथ में रहने के लिये हुए राजी

अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में “मिशन शक्ति” नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के लिये लगातार सराहनीय कार्यों को बख़ूबी अंजाम दिया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 20 अक्टूबर 2024 को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष महिला थाना सविता सरोज मय टीम द्वारा महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में पति पत्नी के बीच चल रहे विवाद को बहुत अच्छे ठंग से निपटाकर घर टूटने से बचाया। इस संम्बंध में 6 जोड़ा पति पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया। जिससे पति पत्नी राजी खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए। इसके अतिरिक्त एक प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गई। काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया। जिससे दोनों जोड़े हंसी खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये। जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं भी दी गई।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!