October 10, 2026 5:09 am

अजीर नदी से खनन बेकाबू रात में गश्त के बावजूद धंधेबाज सक्रिय राजस्व की हो रही चोरी

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गुप्त) जरहा वनरेंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लीलाडेवा के अजीर नदी से बालू खनन सम्बन्धित विभाग के हाथ से बेकाबू हो गया है आधा दर्जन ट्रैक्टर से रात में खनन और परिवहन ने ग्रामीणों की नींद हराम कर दिया है। सूत्रों पर भरोसा करें तो सत्ता पक्ष के एक जनप्रतिनिधि का नाम अबैध खनन की सुर्खियों में आने पर वन महकमे सहित खनिज विभाग में खलबली मची हुई है। गाँव के जयचंद शक्ति सिंह दूधनाथ रामधनी सियाराम की माने तो इस वर्ष जोरदार बारिश के बाद अजीर नदी सहित क्षेत्र के विभिन्न नदी नालों में बालू का भंडार लगा हुआ है इसी का लाभ लेकर खनन माफिया अपने रशूख और सम्बन्धितों की सेटिंग गेटिंग से अबैध खनन को अंजाम देने में लगे हुए हैं। हालांकि रेंजर राजेश सिंह मय हमराह वनकर्मियों के साथ रात में जंगल पहाड़ नदी नाले की रखवाली करने का दावा करते हैं बावजूद शायद विभाग में ही पैदा भीभीषण के रूप में कुछ वन कर्मी खनन कर्ताओं तक सेटिंग के बदौलत अवैध धंधे को खाद पानी पहुँचा कर खनन पर लगाम लगाने में विभाग को ही पलीता लगा रहे हैं। जनचर्चा पर गौरकरें तो जरहा रेंज के नीमडॉडं बघाडू गजरीडॉड पिण्डारी के बिच्छी नदी बरन नदी खम्हरिया महरिकला रिहंद जलाशय समरलोटवा थुरुक्की राजो के मोहारे जलजलिया महुली सिरसोती के बरन नदी डुमरचूआ दनमरवा आसनहवा सहित अनेक स्थानों से रात में सैकड़ों ट्रैक्टर टीपर से खनन और परिवहन को अंजाम देकर प्रतिदिन सरकार के राजस्व को लाखों रुपये चोट पहुँचाया जा रहा है। इस बाबत रेजर राजेश सिंह ने कहा कि हमारी कोशिश है कि वन क्षेत्र से खनन पर अंकुश लगे वहीं उनके पास में बैठे एक जनप्रतिनिधि से भी उन्हों ने फोन पर बात कराया लेकिन प्रतिनिधि ने अवैध खनन में अपनी संलिप्तता से इनकार करते हुए एक यूटूबर पत्रकार पर उनसे पैसा मांगने का आरोप लगा दिया। डीएफओ भानेन्द्र सिंह ने कहा कि इधर दो तीन दिन से खनन की अधिक शिकायत आ रही है हमने आदेश दिया है कि वन क्षेत्र के रास्ते मे खाई खोदी जाय और प्रभावी ढंग से खनन पर रोक लगाया जाए इसके बावजूद करवा चौथ पर्व के बाद उड़ाका दल टीम भेज कर छापेमार अभियान चलाया जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!