दुद्धी/ सोनभद्र (राकेश गुप्ता)दुद्धी उपकेंद्र से शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी । उपभोक्ता जरूरत के काम जैसे पानी आदि भर ले व विद्युत उपकरणों को चार्ज कर लें। उक्त आशय की जानकारी देते हुए एसडीओ विद्युत तीर्थराज कुमार ने बताया कि कल शुक्रवार को पिपरी पावर हाउस में ट्रांसफार्मर, रिले पैनल, ब्रेकर की टेस्टिंग हेतु विशेषज्ञों की टीम आ रही है जो उपकरणों की विधिवत टेस्टिंग करेंगे, इस कारण सुबह शुक्रवार को सुबह 11 बजे से 5 बजे शाम तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी |
Author: Pramod Gupta
Views: 782









