October 10, 2026 12:42 am

कु०संस्कृति बनी एक दिन की बीजपुर थाना प्रभारी जनता की समस्याएं सुन कराया समाधान

बीजपुर/सोनभद्र (विनोद गप्त)थाना क्षेत्र अंतर्गत संचालित हंसवाहिनी पब्लिक स्कूल कक्षा 12 की छात्रा कुमारी संस्कृति को गुरुवार एक दिन का बीजपुर थाने में प्रभारी निरीक्षक बनाया गया।इस दौरान एसएचओ के कुर्सी पर बैठ कर फरियादियों की गम्भीरता से समस्याएं सुनी और सम्बन्धित आरक्षी को तत्काल मौके पर भेज कर समस्या का समाधान कराया।कु०संस्कृति के कुर्सी के बगल में बैठे प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि शासन के मंशानुसार महिला शसक्तीकरण अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को सांकेतिक रूप से एक जिम्मेदार कुर्सी पर बैठा कर उनके अंदर से छिपी प्रतिभा और झिझक को बाहर करना है इसका प्रभाव समाज के अन्य बालिकाओं में सकारात्मक पड़ेगा।कु० संस्कृति ने बताया कि वह अपने विद्यालय में विज्ञान की प्रतिभावान छात्रा है इंटर के बाद नीट परीक्षा की तैयारी करेगी और भविष्य में डॉक्टर बन समाज सेवा करना चाहती है। पुनर्वास प्रथम निवासी संस्कृति के पिता परियोजना के अंदर किसी कम्पनी में संविदा पर कार्य करते हैं लेकिन बच्चों की पढ़ाई में परिवार लापरवाही नही करता। अंत मे विद्यालय की सौकड़ों बालिकाओं को थाना परिसर में कार्यालय एसएचओ आफिस मेश बैरक पुरुष महिला बंदी गृह का भृमण कराया गया और सभी के विषय मे विस्तृत जानकारी दी गयी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!