घोरावल (सोनभद्र) घोरावल स्थानीय तहसील स्थित ग्राम पंचायत सत्तद्वारी हिरनखुरी टंकी, शिवद्वार धाम महाव, बर्दिया, खंडेउर, घोरावल नगर, खरुआव, शाहगंज, कोहरथा, पगिया,बेलवनिया, लोहांडी आदि ग्राम में आयोजक समिति द्वारा भव्य दुर्गा पूजन का आयोजन किया गया है जिसमे पूजा पाठ के उपरांत सुबह और रात्रि को आरती हो रही हैं पूजा पंडाल में अत्यधिक संख्या में भक्तो द्वारा पूजा पाठ किया जा रहा हैं बताते चले कि पूरे भारत वर्ष में अश्विन शुक्ल पक्ष नवरात्रि के पावन महापर्व पर नव दुर्गा का दिव्य स्वरूप का प्रतिमा बनाकर पूजा का प्राचीन परंपरागत रूप से होता आ रहा है आयोजक समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार बहुत ग्राम पंचायत में भक्ति जागरण, देवी जागरण, लोकगीत बिरहा,भोजपुरी माता का पचरा आदि रामनवमी तिथि पर आयोजन भी किया गया है जिसका भी तैयारिया शुरू हो चुकी हैं जगह जगह धर्म स्थलों पर भक्तो के द्वारा दुर्गा के सप्तशती का पाठ कराकर जन कल्याणकारी विश्व के कल्याण के भावनाओं से निरंतर पूरे नवरात्र भर विस्तृत रूप से पाठ कराया जा रहा हैं उक्त रिपोटिंग के दौरान आयोजक समिति के शिवकुमार, दीपू पाठक, सियाराम यादव, राजू, विनीत, रामलखन, राजेंद्र, शुभम, हनुमान आदि लोगो से मुलाकात कर दुर्गा पूजन आयोजन के विषय में जानकारी प्राप्त हुआ
Author: Pramod Gupta
Hello









