October 10, 2026 3:09 am

नवरात्रि के सप्तमी के दिन भव्य देवी जागरण का हुआ आयोजन

विंढमगंज/सोनभद्र (संतोष मिश्रा) थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुली के शनिचर बाजार शिव मंदिर के प्रांगण में सप्तमी के दिन भव्य देवी जागरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में आए बहुजन समाज पार्टी विधानसभा दूधी प्रभारी श्री संजय कुमार गोंड़(धुर्वे) एवं संरक्षिका ब्लॉक प्रमुख दूधी श्रीमती रंजना मणि चौधरी ने मां दुर्गा के विधिवत पूजा अर्चना करके फिता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख श्रीमती चौधरी ने कहा कि मां दुर्गा के सच्चे मन से पूजन पाठ करने से मन की सारी मुराद पूरी होती है अंत में मां दुर्गा के मंत्र सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके, से अपना संबोधन समाप्त किया। इसके बाद देवी जागरण में आए कलाकार गणेश जी का भजन देवी जागरण की शुरुआत की। झारखंड से चलकर आए देवी जागरण के कलाकार शशि श्रीवास्तव ने देवी गीत गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया और खूब वाहवाही बटोरी। हजारों की संख्या में आए लोगों ने देवी जागरण देखने के लिए रात भर डटे रहे। इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति के प्रबंधक श्री नंदलाल गुप्ता अध्यक्ष उदय शर्मा सचिव श्री शिवनाथ यादव कोषाध्यक्ष श्री मनोज यादव उप प्रबंधक मुलायम यादव अमर विश्वकर्मा राज विश्वकर्मा उत्कर्ष यादव अजीत गुप्ता एवं समस्त कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!