सोनभद्र। महिला कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक जिला महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष ऊषा चौबे की अध्यक्षता मे रविवार को छपका मे सम्पंन हुई, जिसमें महिलाओ को कॉंग्रेस की सदस्यता दिलाई गई, साथ ही ही महिलाओ की समस्याओं को भी सुना गया!
इस दौरान शांति विश्वकर्मा को जिला उपाध्यक्ष एंव रमवंती देवी को जिला सचिव बनाया गया l
महिला कॉंग्रेस की अध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा की महिलाओं को महिला कॉंग्रेस से जोड़ने के लिए लगातार गांव गांव और शहर के वार्डो मे जाकर उन्हें जोड़ा जा रहा है!
उन्होंने कहा की कई गांवों को नगर पालिका मे जोड़ा गया लेकिन आज भी पेयजलापूर्ति, बिजली, सडक, आवास, जैसे मूल भूत समस्याओं से जुझ रहे है।
बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए ऊषा चौबे ने कहा की बीजेपी सरकार मे महिलाएं सुरक्षित नहीं है, महिलाओ पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है, कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी, किसानो की समस्याओ से जनता जुझ रहे है,लेकिन बीजेपी सरकार उनकी समस्याओं पर मौन है।
कहा कि रॉबर्ट्सगंज नगर की सड़कें गढ्ढा युक्त होने से आम जनता को नवरात्रि ,दशहरा, दीपावली जैसे त्योहार पर रॉबर्ट्सगंज आवागमन में दिक्कत उठानी पड़ेगी,वही फ्लाईओवर के नीचे सर्विस लेन की सड़कों का बुरा हाल है, राहगीर गड्ढे और गिट्टी होने से गिर कर घयाल हो रहे है, जिला प्रसाशन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए शीघ्र समस्याओं के निस्तारण की मांग की है अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।
उक्त मौके पर शान्ति विश्कर्मा,रमवन्ति, लीलावती, किरण गिरी, तेतरी देवी,सितारा देवी, मुन्नी देवी, उर्मिला कुसुम, रेखा, ममता ,शान्ति, सहित तमाम महिलाएं उपस्थित रही।

Author: Pramod Gupta
Hello