October 11, 2026 6:51 am

बीजपुर में लगा बिजली बिल सुधार कैम्प 80000 रुपये बिल जमा हुआ

 

बीजपुर सोनभद्र (विनोद गुप्त) शनिवार सुबह पूर्व सूचना के अनुसार विद्युत उपकेन्द्र राय कालोनी बीजपुर में विद्युत बिल समाधान कैम्प का आयोजन किया गया जिसमे बिजली बिल में सुधार मीटर की गड़बड़ी आदि समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया।एसडीओ म्योरपुर शिवम गुप्ता ने बताया कि 30 उपभोक्ताओं के बिजली बिल में गड़बड़ी को सुधारा गया और लगभग 80000 हजार रुपये उपभोक्ताओं से बिल राजस्व खाते में जमा कराया गया। साथ ही मीटर में गड़बड़ी आदि की शिकायत पर समस्याओं का तत्काल सुधार कर बकाया बिल जमा कराया गया कैंप को सफल बनाने में जेई बिहारी लाल टीजीटू रितेश शर्मा अयोध्या प्रसाद रोशन तासुवर अली छोटेलाल रहमत अली शिवपूजन जितेन्द्र बाबूलाल गिरेन्द्र यादव के साथ बिजली विभाग के समस्त कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!