October 11, 2026 5:17 am

श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती विवाह उत्सव प्रसंग पर रहा- राजन जी महाराज

ओबरा (सोनभद्र) ओबरा कस्बा स्थित आरती चित्र मंदिर प्रांगण में भव्य श्रीराम कथा का द्वितीय दिवस प्रभु श्रीगणेश और माँ सरस्वती के वन्दना के साथ प्रारंभ हुआ। जिसमें आयोजक/मुख्य यजमान देवेंद्र केशरी ने सपत्नी विधिवत व्यास पीठ का पूजन अर्चन करने के बाद प्रभु श्रीराम की कथा को प्रारम्भ कराया। कथा के दूसरे दिन भारी संख्या में भक्तगणों की उपस्थिति हुई।इस कथा का संचालन श्रीराम कथा समिति के महामंत्री राजीव वैश्य के द्वारा किया गया।प्रभु श्रीराम की कथा सुन सभी भक्त भाव विभोर होकर झुमने लगे।इस कथा में दैनिक यजमान कमलेश्वर प्रसाद केसरी, कृष्णा केशरी, जय प्रकाश केशरी, राजेश केशरी, एसके चौबे,अंजनी केशरी, सन्तोष केशरी, कृष्ण मुरारी केशरी, सुनील केशरी, राजेश केशरी भी व्यास पूजन में सम्मिलित रहे। कथा के दूसरे दिन पुज्य राजन महाराज जी के मुखारबिंदु से भूत भावन भगवान् भोलेनाथ के विवाह प्रसंग में प्रणय सुत्र का वर्णन किया। विवाह चार प्रकार के होते हैं। पहला गन्धर्व विवाह,दूसरा देव विवाह, तीसरा मानव विवाह और अन्त में दानव विवाह आज कल लोग प्रायः दानव विवाह का भोज आयोजित करते हैं। महादेव का विवाह देव और मानव से समायोजित विवाह है। इन सभी प्रसंगों को सुनने के बाद भक्तों में एक अलग ही भाव देखने को मिला। कथा को सफल बनाने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात दिखी। वही जब हमारी बात श्रीराम कथा समिति के सदस्यों से हुई तो उन्होंने बताया की हम सभी पुरी निष्ठा के साथ लगे हुए हैं। यदि प्रागंण मे उपस्थित किसी भक्त को किसी प्रकार का कोई परेशानी होगी तो हमारी समिति पुरी तरह से उसका सहयोग करेगी।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!