September 3, 2025 8:55 pm

पंडित दीनदयाल जी की जयंती समारोह में भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने पद यात्रा कर महा सदस्यता अभियान चलाया

रेणुकूट (सोनभद्र) पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की 105वी जयंती समारोह का आयोजन भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती माया गुप्ता की अध्यक्षता में रेणुकूट मेन रोड स्थित शक्ति कांप्लेक्स पर आयोजित किया गया, जयंती समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता रहे, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चांद प्रकाश जैन, पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह के साथ भाजपा रेणुकूट मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, पंडित दीनदयाल की तस्वीर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने माल्यार्पण कर धूप अगरबत्ती एवम दीप प्रज्ज्वलित किया, क्रमशः सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया, भारत माता की जय, वंदे मातरम पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे के जय घोष नारे लगाते हुए, भाजपा जिला अध्यक्ष ने घर घर जाकर महा सदस्यता अभियान शुरू कर दिया उनके साथ चांद प्रकाश जैन, भाजपा रेणुकूट मंडल अध्यक्ष छवि साह भाजपा के वरिष्ठ नेता रिंकु सिंह, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता, रेणुकूट मंडल उपाध्यक्ष राजेश सिंह, भाजपा रेणुकूट मंडल के प्रभारी अनिल सिंह गोतम, पत्रकार शेख जलालुद्दीन, मंगल शर्मा, बसंत सिंह, शिव लल्लन पाठक, संध्या पांडेय, सविता सिंह, पूजा देवी, सुनैना देवी, नीतू निषाद पारस नाथ गुप्त, आशीष मिश्रा, दुर्ग विजय मिश्र, सुनील केशरी इत्यादि लोगो ने रेणुकूट चौकी से हॉस्पिटल मोड लगभग दो किलोमीटर घर घर जाकर भाजपा सदस्यता अभियान को चलाया लगभग 567 सदस्यों की सदस्यता 4 घंटे समय की मेहनत में करवाने का कार्य किया

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

Marketing hack4U

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!