October 11, 2026 11:36 am

करोड़ों की लागत से तैयार किरबिल सबस्टेशन सरकारी दाँव पेंच में फंस कर फांक रहा धूल

बीजपुर/ सोनभद्र (विनोद गुप्त) म्योरपुर ब्लाक के किरबिल ग्राम पंचायत में करोड़ो की लागत से 132/33 केवीए सबस्टेशन बन कर तैयार है लेकिन पिछले साल से फाइल सरकारी दांव पेंच में फंस कर शासन स्तर पर पड़ी है।किरबिल स्टेशन को एक साल पहले चार्ज करना था लेकिन वन विभाग के अड़ंगा के कारण अब यह सबस्टेशन मार्च 2025 में चार्ज करने की योजना है।अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन लाइन शिवधनी राम की माने तो उक्त निर्माणाधीन सबस्टेशन को चालू करने में वन विभाग को क्षति पूर्ति के रूप में लगभग सात करोड़ चौबीस लाख रुपए भुगतान करने हैं इसके बाद पारेषण लाइन का अवशेष कार्य तीन महीने बाद पूरा कर लिया जाएगा।बताते चलें कि वर्तमान समय में कुंडाडीह नधिरा बभनी बीजपुर उपकेंद्र के लिए 33/11 केवीए बिजली आपूर्ति पिपरी से हो रही है लेकिन यहाँ 35 साल पूर्व लगाए गए लगभग 50 करोड़ के उपकरण अब जर्जर होकर चौपट हो चुके हैं ग्रामीण क्षेत्र के लगभग सौ गाँवों में बिजली सप्लाई ध्वस्त है।चारो उपकेंद्र से पोषित लगभग एक लाख की आबादी महज रोशनी के लिए अब जद्दोजहद कर रही है।आयेदिन फाल्ट की समस्या से बितरण निगम के अधिकारी भी पस्त हैं रोज की टेंशन से लाइनमैन बीमार हो रहे हैं बितरण निगम के अधिकारीयों का मानना है कि अगर किरबिल सबस्टेशन चालू हो जाय तो ग्रामीण क्षेत्र के म्योरपुर का आंशिक और बभनी ब्लाक के सम्पूर्ण गांव सहित लगभग 100 गांवों से अधिक की आबादी को बिजली सप्लाई में आ रही कठिनाई में 90 प्रतिशत समस्या का समाधान हो जाएगा।इसबाबत अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन लाइन शिवधनी राम ने बताया कि शासन ने पूरा ब्यौरा मांगा है एसडीओ जेई लगाए गए हैं जल्द रिपोर्ट भेजी जा रही है उधर से धन ट्रांसफर होते ही अक्टूबर से कार्य शुरू कराया जाएगा उसके बाद जनवरी 2025 तक ग्रिड से टेपिंग कर मार्च तक हरहाल में स्टेशन चार्ज कर दिया जाएगा।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!