बीजपुर/ सोनभद्र (विनोद गुप्त) मंगलवार को स्थानीय थाना प्रांगण में क्षेत्राधिकारी दुद्धि प्रदीप सिंह चंदेल की अध्यक्षता में नवरात्रि त्योहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। श्री चंदेल ने बैठक में मौजूद ग्राम प्रधान और सम्भ्रांत जनो से नवरात्रि में होने वाले दुर्गा पूजा रामलीला मंचन के बारे में जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक बीजपुर अखिलेश मिश्रा ने कहा कि नवरात्रि का त्योहार बड़े ही आस्था का त्योहार हैं इसे सभी लोग मिलजुल कर भाई चारे के साथ मनाये। थाना क्षेत्र में विगत वर्ष 20 स्थानों पर मूर्ति स्थापित हुई थी सभी कमेटी के पदाधिकारी मूर्ति स्थापित करने का परमिशन अवश्य ले ले। बिना परमिशन के कोई भी मूर्ति स्थापित नही की जाएगी। इस मौके पर उपनिरीक्षक दुनिया सिंह ग्राम प्रधानपति बीजपुर विश्राम सागर गुप्ता जरहा बिनोद भारती ग्राम प्रधान के पी पाल सिरसोती विजय सिंह रजमिलान बद्रीनाथ सुरेंद्रअग्रहरि शिवधारी गुप्ता रामरतन गौतम वर्माजसवंत सिंह बृजकिशोर गुप्त लल्लन सिंहबजफर खान उस्मान खान मुज्जमिल खान देव कुमार यादव के साथ काफी संख्या में सभी गांवो के कमेटी के पदाधिकारी और सम्भ्रान्त जन मौजूद रहे।
Author: Pramod Gupta
Hello









