October 11, 2026 11:35 am

भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान को गति देने में जुटे पार्टी पदाधिकारी

(दुद्धी/सोनभद्र राकेश गुप्ता). भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान 2 सितम्बर से शुरू हो चुका है जिसके क्रम में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत पार्टी के पदाधिकारीगण और कार्यकर्त्ता जगह जगह हर बूथों पर जाकर पार्टी की सदस्यता अभियान को गति देने में जुटे हैं। विंढमगंज मंडल के फुलवार, जोरूखाड,महुली में सदस्यता अभियान चलाकर लोगो को सदस्य बनाया गया। विंढमगंज मंडल के प्रभारी राज वर्मा, भाजपा नेता सुरेन्द्र अग्रहरि, मुकेश गुप्ता, चंद्रप्रकाश मौर्या , कुसुम गोड, गोपाल मौर्या, सतीश अग्रहरि ने कई बूथों पर जाकर लोगो को भाजपा का सदस्य बनाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को भी बताया। कई भाजपा के सदस्य बनने वाले कार्यकर्त्ताओं ने अपनी समस्याओं को भी बताया जिसके समाधान के लिए उनको आश्वस्त किया गया।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!