October 11, 2026 8:16 am

नेटवर्क फेल उपभोक्ताओं को लूट रही कम्पनियाँ

 

बीजपुर सोनभद्र (विनोद गुप्त)थाना क्षेत्र के दर्जनभर गांवों में जिओ सहित एयरटेल का नेटवर्क फेल होने से उपभोक्ताओं के समक्ष काफी परेशानी बढ़ गयी है।आरोप है कि 28 दिन के लिए रिचार्ज कराने के बाद महीने में 10 दिन नेटवर्क प्रॉब्लम से लोग जूझते हैं और महज 18 दिन नेट यूज करने के बाद पैसा समाप्त हो जा रहा है।आरोप है कि ऐसे कम्पनी खुलेआम उपभोक्ताओं का शोषण कर रही है और 28 दिन का डाटा यूज करने का झांसा देकर 18 दिन में जेब काटा जा रहा है।जगह जगह जिओ और एयरटेल के लगाए गए टावर महज शो पीस बने है ग्रामीणों का आरोप है कि मुसीबत के समय मे फोन काम न करने पर लोगो ने डाटा कम्पनियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए डीएम सोनभद्र से कार्रवाई की मांग की है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!