October 10, 2026 5:17 am

थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-570/2024 धारा 87,137(2),352,351(2),64ड भारतीय न्याय संहिता व 5 L/6 पॉक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।

सोनभद्र/ हेमनाथ यादव पुत्र स्व0 अमरनाथ यादव निवासी ग्राम शिवखरी रॉबर्ट्सगंज द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि विपक्षी मोहित यादव पुत्र शिवलाल यादव उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी ग्राम परासी पाण्डेय थाना रॉबर्ट्सगंज के नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-570/2024 धारा 87, 137(2), 352, 351(2), 64ड भारतीय न्याय संहिता 2023 व 5 L/6 पॉक्सो एक्ट बनाम मोहित यादव पुत्र शिवलाल यादव उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी ग्राम परासी पाण्डेय थाना रॉबर्ट्सगंज पंजीकृत किया गया।

अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में महिला उत्पीड़न सम्बन्धी अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त मोहित यादव पुत्र शिवलाल यादव उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी ग्राम परासी पाण्डेय थाना रॉबर्ट्सगंज को आज दिनांक 21.09.2024 को समय 09.30 बजे परासी पाण्डेय थाना रॉबर्ट्सगंज से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Pramod Gupta
Author: Pramod Gupta

Hello

Share this post:

खबरें और भी हैं...

लाइव क्रिकट स्कोर

कोरोना अपडेट

Weather Data Source: Wetter Indien 7 tage

राशिफल

error: Content is protected !!